विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banka News: तीन साल बाद अपहृत छात्रा बरामद, प्रेमी शिक्षक के साथ रचा ली थी शादी; गजब है दोनों की लव स्टोरी

Published: Sat, 31 Aug 2024 06:32 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2024 06:36 PM (IST)

तीन साल पहले देवघर से अगवा की गई 22 वर्षीय छात्रा को पुलिस ने भागलपुर के हबीबपुर से बरामद किया ...और पढ़ें

बांका में लड़की ने शिक्षक प्रेमी के साथ की शादी (जागरण)
बांका में लड़की ने शिक्षक प्रेमी के साथ की शादी (जागरण)

संवाद सूत्र, चांदन (बांका)। Banka News: देवघर स्थित एक कोचिंग संस्थान के संचालक द्वारा अपहरण के मामले में तीन साल बाद टेक्निकल सेल के सहयोग से थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने भागलपुर जिले के हबीबपुर से 22 वर्षीया अपहृत छात्रा को बरामद कर लिया गया है।

छात्रा का बयान बांका कोर्ट में कराया जाएगा। इस बाबत 16 मई 2021 को अपहृता के पिता ने पुलिस केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि उसकी पुत्री देवघर में रह कर फ्रेंड्स कोचिंग संस्थान में पढ़ती थी। जहां से उसे उसी संस्थान के शिक्षक जावेद द्वारा अपने घर भागलपुर ले जाया गया था। इस क्रम में छात्रा से बातचीत होती थी। अचानक वह घर से गायब हो गई।

उसे संदेह है कि जावेद द्वारा जबरन शादी करने की नीयत से उसका अपहरण कर लिया गया। बाद में पता चला कि दोनों ने आपस में शादी कर पति- पत्नी की तरह रह रहे हैं, और उसे एक बच्चा भी है।

इधर, पुलिस ने कहा कि गुरुवार की रात अपहृत लड़की को हबीबपुर में जावेद के घर से बरामद कर लिया है, पर आरोपी जावेद फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करने और उसी के साथ रहने की बात कही है। अब न्यायालय का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।