बजट में मंदार की चर्चा से बढ़ेगी पर्यटन की सुविधा
बांका। राज्य सरकार की बजट में पर्यटक स्थल मंदार की चर्चा होने के बाद लोगों के चेहरे खिल गए। 8.54 करोड़ की राशि स्वीकृति के बाद मंदार में पर्यटन की सुविधा में विस्तार होगा।
बांका। राज्य सरकार की बजट में पर्यटक स्थल मंदार की चर्चा होने के बाद लोगों के चेहरे खिल गए। 8.54 करोड़ की राशि स्वीकृति के बाद मंदार में पर्यटन की सुविधा में विस्तार होगा।
पिछले 19 जनवरी को जल, जीवन, हरियाली यात्रा पर पहुंचे नीतीश कुमार ने चांदन डैम एवं लक्ष्मीपुर स्टेट क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र में शामिल करने की घोषणा की है। इससे बांका में पर्यटन क्षेत्र का विस्तार होगा। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि पर्यटन का विस्तार होने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
---------
मार्च में हो सकता है रोपवे का उद्घाटन
मंदार में रोपवे का निर्माण कार्य केबिन नहीं आने के कारण रुका हुआ है। भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि मार्च में इसे सैलानियों के लिए चालू कर दिया जाएगा। 125 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। ट्रायल का काम अभी तक डीजी सेट से ही कराया जा रहा है। राशि के अभाव में पर्यटन विभाग द्वारा संवेदक को पेमेंट नहीं करने से काम सुस्त था। मंदार में रोपवे का निर्माण कार्य सितंबर 2017 में पर्यटन विभाग द्वारा सात करोड़ 16 लाख की राशि से दिल्ली की राइट्स कंपनी ने शुरू की थी। 2019 मार्च में ही रोपवे निर्माण कार्य पूर्ण कर पर्यटन विभाग को सौंपना था। राइट्स कंपनी के अभियंता रंजन माधव ने बताया कि रोपवे का सिविल और मैकेनिकल कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ट्रायल महीने भर से चल रहा है। केविन एवं विद्युतीकरण का काम बाकी बचा हुआ है।