सड़क दुर्घटना में ससुर व बहू की मौत
बांका। बंशीपुर गांव के ससुर और बहू की शनिवार को झारखंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चंदो यादव (60) अपनी बहू उषा देवी (45) के साथ ऑटो से पूजा करने देवघर जा रहे थे।
बांका। बंशीपुर गांव के ससुर और बहू की शनिवार को झारखंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। चंदो यादव (60) अपनी बहू उषा देवी (45) के साथ ऑटो से पूजा करने देवघर जा रहे थे। झारखंड में कुरमा हाट के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो में ठोकर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही स्वजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर उषा देवी के पति अनिल यादव घटनास्थल के लिए निकल गए हैं। घटना के बाद चंदो यादव की दोनों पुत्री खुशबू देवी (22), कोमल कुमारी (17) एवं बेटा चुन्नू का रोकर बुरा हाल है। घर पर परिजन शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।