बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
बांका। आनन्दपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। आरोपित राजेश हांसदा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया।
बांका। आनन्दपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। आरोपित राजेश हांसदा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया। स्वजनों ने बताया कि बच्ची अपने रिश्तेदार के घर रह कर पढ़ाई करती थी। बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान राजेश हांसदा उसे घर से कुछ देर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। स्वजन जब वापस आए औऱ बच्ची को घर में नहीं पाकर खोजने लगे। खेत की तरफ से बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई। इसके बाद ग्रामीणों के साथ स्वजन वहां गए तो आरोपित बच्ची को छोड़ कर भाग गया। इसकी लिखित जानकारी आनन्दपुर ओपी को दी गयी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। जबकि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भागलपुर भेजा गया है।