Move to Jagran APP

नीतीश का जल जीवन हरियाली महज दिखावा

बांका। पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण ने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार आरएसएस की भाषा बोलते हैं। उनका जल-जीवन हरियाली मिशन महज दिखावा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 09:47 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:09 AM (IST)
नीतीश का जल जीवन हरियाली महज दिखावा
नीतीश का जल जीवन हरियाली महज दिखावा

बांका। पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण ने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार आरएसएस की भाषा बोलते हैं। उनका जल-जीवन हरियाली मिशन महज दिखावा है। बांका में बालू को लूट कर बेचा जा रहा है और वे जल जीवन बचाने की बात कह रहे हैं।

loksabha election banner

पूर्व सांसद ने कहा कि बांका का गौरव मंदार महोत्सव की छटा दिनों दिन घटती जा रही है। लालू यादव जब बिहार के मुख्यमंत्री थे, तभी मंदार महोत्सव को राजकीय मेला का दर्जा दिया गया था। इसके बाद पूर्व सांसद ने क्षतिग्रस्त चांदन पुल का जायजा लिया। देश को गांधीवाद की जरूरत है, गोड्सेवाद की नहीं। देश के संविधान के साथ भाजपा छेड़छाड़ कर रही है। जिसका विरोध राजद द्वारा किया जाएगा। स्थानीय परिसदन में शनिवार को पूर्व सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने कहा कि संविधान देश का दर्पण है, लेकिन भाजपा और उसके सहयोगी दल इसके साथ छेड़छाड़ कर देश को आपातकाल की ओर ले जा रहा है। अब देश की जनता जान चुकी है। भाजपा ने सात साल के शासन में कई काला कानून लाया है। जिसका विरोध राजद हमेशा से करते आ रहा है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों में भाजपा शासित सात राज्यों में उनकी सत्ता जा चुकी है। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष नरेश दास, जफरूल होदा, अबुल हासिम, बांका प्रमुख बमबम यादव, नगर अध्यक्ष गुड्डू यादव, शेख जुम्मन, मिठन यादव, अर्जुन ठाकुर, प्रवक्ता ओम प्रकाश गुप्ता, हीराबाबू, अशरफूल होदा सहित अन्य राजद सदस्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.