पुरस्कार वितरण के साथ मंदार महोत्सव सह बौंसी मेला संपन्न
बांका। मंदार महोत्सव का विधिवत समापन चौथे दिन शुक्रवार को हो गया। इसकी शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।
बांका। मंदार महोत्सव का विधिवत समापन चौथे दिन शुक्रवार को हो गया। इसकी शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। मौके पर डीएम कुंदन कुमार ने कृषि प्रदर्शनी में प्रथम आए किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
किसानों में हरि किशोर पंडित, फेकू ठाकुर, हरि मंडल, कारू मंडल, सुंदर मंडल, सरजू यादव, स्वरूप लाल मंडल, मंदेश्वर प्रमाणिक, नरेश मंडल, शिवपूजन साह, महेंद्र यादव, रामफल कापरी, रिकू देवी, सत्यव्रत झा, जयंत राज आदि किसान शामिल हैं।
--------------
सांस्कृतिक व पेंटिग कार्यक्रम में अव्वल छात्र हुए सम्मानित
स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मंदार महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेंटिग में उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए नृत्य संगम की सुप्रिया श्री, एसएस बालिका की मुस्कान कुमारी, रितु कुमारी, रमा कुमारी, सिमरन कुमारी, आकांक्षा कुमारी शामिल है। संगीत शिक्षक सुशील कुमार, कौशल कुमार मिश्रा, प्रभात कुमार झा, निलांबुज किशोर, पवन कुमार त्रिभुवन आदि सक्रिय थे। अंग हेरिटेज म्यूजिकल ग्रुप भागलपुर के कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। पिरामिड इवेंट के अनुज कुमार को बेहतर पंडाल व्यवस्था के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।
----
बांका बेमिसाल बनें : डीएम
समापन के अवसर पर डीएम ने कहा कि मंदार महोत्सव को बहुआयामी महोत्सव बनाया गया है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और मीडिया कर्मियों का भी धन्यवाद किया। कहा कि बांका कृषि से आधारित जिला है। मेरी इच्छा है कि बांका बेमिसाल बने। बांका विरासत की धरती है यहां पर देव और दानव में समुद्र मंथन हुआ था। इसलिए आप लोग सकारात्मकता को अपनाएं। कहा कि बंजर भूमि पर 197 एकड़ में आम बगीचा लगाकर एवं 113 एकड़ में लेमनग्रास लगाकर किसानों ने कीर्तिमान बनाया है। लेमनग्रास 13 सौ रुपया प्रति लीटर की दर से बाहर भेजा जा रहा है। इस मौके पर अपर समाहर्ता जयशंकर प्रसाद, टीओ नवल किशोर यादव, एसडीएम मनोज कुमार चौधरी, सीएस सुधीर कुमार महतो, डीटीओ फिरोज अख्तर, डीएओ सुदामा महतो, पीओ उमेश कुमार सिंह, सीओ गोपीनाथ मंडल मौजूद थे।