पंसस की बैठक में उठा गोप द्वार बनाने का मुद्दा
बांका। पंचायत समिति सदस्यों की बैठक शुक्रवार को प्रखंड सभागार में प्रमुख बमबम यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बांका। पंचायत समिति सदस्यों की बैठक शुक्रवार को प्रखंड सभागार में प्रमुख बमबम यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मानव श्रृंखला में शामिल होने पर चर्चा की गई। साथ ही पंचम वित्त योजना से स्वतंत्रता सेनानी महेन्द्र गोप द्वार बनाने का मुद्दा को दक्षिण कटेली के मुखिया पप्पू यादव ने उठाया। इस प्रस्ताव को जिप सदस्य मनोज बाबा ने पारित किया।
मुखिया ने कहा कि प्रखंड कार्यालय प्रवेश होने से पहले शहीदों के सम्मान में गोप द्वार का निर्माण कराया जाए। जिसका नाम शहीद महेंद्र गोप द्वार रखा जाए। इसके बाद जल जीवन हरियाली योजना के समर्थन में 19 जनवरी को बनने वाली मानव श्रृंखला पर भी चर्चा की गई। इसके लिए बीडीओ विजय कुमार चंद्र ने निर्धारित रूट चार्ट को बताया। इसके बाद उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों को इसमें शामिल होने की अपील की है। कहा कि मानव श्रृंखला में शामिल होने वाले बच्चों के लिए चॉकलेट आदि की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर जिप सदस्य तारा देवी, उप प्रमुख निशा देवी, सीओ सुजीत कुमार, मुखिया मोहन लाल यादव, गणेश यादव, अरूण ठाकुर, उप मुखिया सतेंद्र दास, पंचायत सचिव अजबलाल पंडित मौजूद थे।