Move to Jagran APP

कन्या भ्रूण हत्या पर रोक की दिलाई शपथ

बांका। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत सीडीपीओ विभा कुमारी की उपस्थिति में मॉडल केंद्र विषहर आंगनबाड़ी पर कन्या जन्म उत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 09:15 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:12 AM (IST)
कन्या भ्रूण हत्या पर रोक की दिलाई शपथ

बांका। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत सीडीपीओ विभा कुमारी की उपस्थिति में मॉडल केंद्र विषहर आंगनबाड़ी पर कन्या जन्म उत्सव मनाया गया। मौके पर महिलाओं को बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सहभागी बनने की शपथ भी दिलाई गई।

loksabha election banner

सीडीपीओ ने गांवों में आयोजित कन्या जन्म उत्सव में महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के प्रति समाज की मानसिकता को बदलना है। सरकार तो अपना काम कर ही रही है, लेकिन समाज को भी अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन करना होगा। इस अभियान के प्रति लोगों में जागरुकता लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। हमें लड़कियों के प्रति रूढ़ीवादी सोच में बदलाव लाना होगा। इस अवसर पर सरिता देवी, पुष्पा देवी ,सविता कुमारी, रश्मि कुमारी, किरण कुमारी, कुमारी रंजना, सुपरवाइजर सावित्री कुमारी, सुप्रिया सुप्रिया कुमारी मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.