बढ़ती महंगाई और अपराध पर राजद ने दिया धरना
बांका। बढ़ती महंगाई और अपराध के खिलाफ राजद ने गुरुवार को समाहरणालय गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
बांका। बढ़ती महंगाई और अपराध के खिलाफ राजद ने गुरुवार को समाहरणालय गेट पर धरना प्रदर्शन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष नरेश दास की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की फैक्ट्री में हुई बिहारी मजदूरों की मौत पर शोक सभा आयोजित कर मृतक के स्वजनों के प्रति संवेदना प्रकट किया। स्वजनों को 25 लाख मुआवजा देने की मांग राज्य की सरकार से की। बेलहर विधायक रामदेव यादव ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी इस कदर बढ़ गई है कि लोग पलायन करने लगे हैं। नीतीश सरकार ने राज्य में विकास की गति को और पीछे धकेल दिया है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। जिस प्रकार से दिल्ली में बिहारी मजदूरों का मौत हुई है। राज्य में रोजगार नहीं मिलने के कारण इस तरह की घटना घट रही है। कहा कि अपराध भी चरम पर है। इसके बाद भी सरकार की नींद नहीं खुली हैं। पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने मोबाइल से धरना को संबोधित किया। कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में कूटनीति से नागरिकता संशोधन बिल पास किया है। उन्होंने काला दिवस के रूप में इसे मनाने का निर्णय लिया। संचालन कर रहे राजद नेता अनिरुद्ध यादव ने बांका, बाराहाट और फूल्लीडुमर में हुए दुष्कर्म और हत्या पर भी सरकार पर कड़ा प्रहार किया। पूर्व प्रत्याशी जफरूल होदा, अबुल हासिम, अर्जुन ठाकुर, मु. जुम्मन, प्रमोद राउत, युवा जिलाध्यक्ष विशाल यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, विमल राय, अभिषेक राज, नौशाद, घनश्याम शर्मा ने भी संबोधित किया।