शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण
बांका। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 06:50 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 06:50 PM (IST)
बांका। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से नाबालिग छात्रा का अपहरण कर लिया गया। इसको लेकर झारखंड साहबगंज के मु. सद्दाम के खिलाफ थाना में आवेदन दिया गया है। बुधवार की दोपहर घर के सभी पुरुष मस्जिद गए थे और महिलाएं बाजार गई थी। इसी क्रम में लड़की सद्दाम के साथ फरार हो गई। स्वजनों ने बताया कि पिछले कुछ माह से लड़की अक्सर सद्दाम से बात करती थी। एक सप्ताह पहले बात करते पकड़ने पर उससे मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें