Move to Jagran APP

भाजपा के बौंसी चुनाव पर विवाद, दिया इस्तीफा

बांका। भाजपा मंडल चुनाव के बाद जारी अध्यक्षों की सूची के साथ बौंसी चुनाव पर विवाद गहरा गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 09:03 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 09:03 PM (IST)
भाजपा के बौंसी चुनाव पर विवाद, दिया इस्तीफा
भाजपा के बौंसी चुनाव पर विवाद, दिया इस्तीफा

बांका। भाजपा मंडल चुनाव के बाद जारी अध्यक्षों की सूची के साथ बौंसी चुनाव पर विवाद गहरा गया है। शनिवार को जिला चुनाव प्रभारी विनय सिंह के जिलाध्यक्ष की नामांकन प्रक्रिया पूरी करने बांका पहुंचे थे। असंतुष्ट करीब आधा दर्जन सक्रिय सदस्यों ने उनसे मिलकर बौंसी मंडल चुनाव पर असंतोष जताते हुए पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

loksabha election banner

इसकी कॉपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश चुनाव प्रभारी, संगठन महामंत्री को भी दी है। आवेदन में रंजन कुमार, अमित कुमार सिंहा, मणि गुप्ता, बबलू साह ने कहा है कि बौंसी मंडल चुनाव के लिए पिछले दिनों गायत्री मंदिर परिसर में बैठक हुई थी। विक्की मिश्रा और राजीव लोचन मिश्रा की मौजूदगी में हुई बैठक में पहली बार किसी पिछड़ा या अतिपिछड़ा को मंडल अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। इस पर कैलाश चौधरी, महादेव शर्मा, मणि गुप्ता और अमित कुमार सिंहा का नाम अध्यक्ष के लिए भेजा गया। संगठन ने इसमें दो का नामांकन 40 साल से अधिक होने के कारण हटा दिया। इसके बाद इससे इतर किसी पांचवें को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया। उनकी उम्र भी 40 साल से अधिक है। अलोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के कारण वे सभी भाजपा की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.