सूर्य नारायण सिंह उच्च विद्यालय की होगी घेराबंदी
बांका। सूर्य नारायण सिंह उच विद्यालय मोहनपुर में शुक्रवार को प्रबंध समिति की बैठक विधान पार्षद मनोज यादव की अध्यक्षता में हुई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 07:28 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 07:28 PM (IST)
बांका। सूर्य नारायण सिंह उच्च विद्यालय मोहनपुर में शुक्रवार को प्रबंध समिति की बैठक विधान पार्षद मनोज यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिमेष चंद्र झा ने विद्यालय की समस्याएं बताई। जिसमें विद्यालय की जमीन का सीमांकन, रात्रि प्रहरी की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने अपने पार्षद कोष से छात्रों की समस्याओं को देखते हुए सड़क का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होने कराने की बात कही। बैठक में सुरेश प्रसाद यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र झा, डेजी देवी, शिक्षिका उषा कुमारी मिश्रा सहित अन्य थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें