घर के सामने कूड़ा फेंकने पर मारपीट
बांका। भीमसेन गांव में घर के सामने कूड़ा फेंकने से मना करने पर दबंगों ने लाठी से मारकर एक महिला को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:13 PM (IST)
बांका। भीमसेन गांव में घर के सामने कूड़ा फेंकने से मना करने पर दबंगों ने लाठी से मारकर एक महिला को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी किरण देवी का उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया। जख्मी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही सुरेंद्र सिंह तथा आदित्य कुमार पर मामला दर्ज कराया है। जख्मी ने बताया कि सुरेंद्र सिंह पिछले एक सप्ताह से घर के आगे कूड़ा फेंक रहा था। जिसका उसने कई बार विरोध भी किया, लेकिन वे नहीं माने। शुक्रवार को जब कूड़ा फेंकने का विरोध किया तो मारपीट की। थानाध्यक्ष कुमार सन्नी ने बताया कि जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें