समाज की कुरीतियों पर आवाज उठाने पर बल
बांका। भाकपा का अंचल सांगठनिक सम्मेलन शनिवार को धोरैया महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।
बांका। भाकपा का अंचल सांगठनिक सम्मेलन शनिवार को धोरैया महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। सम्मेलन में देश की गिरती अर्थव्यवस्था एवं साम्प्रदायिक शक्तियों के खिलाफ एकजुट होने पर बल दिया।
कार्यक्रम में शहीद बासुदेव नारायण यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। जबकि शहीद वेदी पर श्रद्धांजलि दी गई। सीपीआइ के पूर्व सांसद गुरुदास सहित महेंद्र राय को भी श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के नेता सह पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार ने समाज की कुरीतियों, कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार, महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ हमला बोला। कहा कि देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य में भी सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि भाकपा गरीब, दलित, शोषित पीड़ित मजदूरों को संगठित कर सरकार के साथ खिलाफ संघर्ष की बात कही। सम्मेलन को महेश्वर राय, उमाकांत दर्वे, महेश्वरी साह, मुनिलाल पासवान, गिरिधारी राय, ब्रह्मादेव राय, मृत्युंजय सिंह, अशोक मंडल, मु. इरफान, जलधर राय, नवल राय, चूल्हाय पासवान, भूमेश्वर यादव, रंजन शर्मा, गौतम कुमार सिंह, स्वयंसेवक राय, सोहिल यादव, शिवजतन हांसदा, मुखिया शिव नारायण कापरी, शिवनंदन सिंह श्यामसुन्दर यादव, प्रकाश रजक सहित अन्य ने संबोधित किया।