स्कॉट वाहन से साहबगंज बाजार में जाम
बांका। अगर आम लोगों का वाहन चंद मिनट के लिए भी बीच सड़क पर खड़ा होता है तो उसके खिलाफ बड़ा एक्शन लेकर पुलिस जब्त भी कर लेती है।
बांका। अगर आम लोगों का वाहन चंद मिनट के लिए भी बीच सड़क पर खड़ा होता है तो उसके खिलाफ बड़ा एक्शन लेकर पुलिस जब्त भी कर लेती है। जब पुलिस का वाहन बीच सड़क पर यातायात बाधित करता है तो लोग चुपचाप सह लेते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को देवघर-सुल्तानगंज मुख्यमार्ग पर जदयू कार्यालय के समक्ष देखने को मिला। जहां राज्य सरकार के मंत्री अशोक चौधरी आए हुए थे।
उनके साथ वीआइपी स्कॉट के अलावा बड़ी संख्या में वाहन थे। वीआइपी स्कॉट वाहन को बीच सड़क पर खड़ा कर चालक कार्यालय की तरफ चला गया। जिसके चलते सड़क पर जाम लग गई। जाम में फंसे वाहन चालक, सवार कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे। करीब आधा घंटे बाद एक पुलिस कर्मी आया और वाहन को हटाने लगा। तब किसी तरह सड़क पर आवागमन बहाल हुआ।