महासचिव के बाद अधिकांश पद पर नया चेहरा
बांका। जिला विधिज्ञ संघ चुनाव की मतगणना के बाद शनिवार देर रात सभी सीटों का परिणाम जारी कर दिया गया है।
बांका। जिला विधिज्ञ संघ चुनाव की मतगणना के बाद शनिवार देर रात सभी सीटों का परिणाम जारी कर दिया गया है। पहले दिन की मतगणना में अध्यक्ष और महासचिव का परिणाम जारी किया गया था। लीलाधर लाल दोबारा अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे। लेकिन, महासचिव पर नये चेहरे प्रमोद कुमार सिंह को जीत मिली। बचे पदों की मतगणना में भी अधिकांश नये चेहरे को जीत मिली है। उपाध्यक्ष के तीन पद पर आनंदी प्रसाद यादव, किशोर कुमार सहाय और संजय कुमार सिंह जीते हैं। सहायक सचिव जयशंकर झा, ज्ञानेंद्र कुमार और चंद्रशेखर झा बने हैं। संयुक्त सचिव के तीन पद पर आजीवन कुमार सिंह, पकंज कुमार तथा पुनीत कुमार सिंह को जीत मिली। कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह बने हैं। कार्यकारिणी सदस्य में मीना झा, विनोद कुमार यादव, बाल किशोर यादव, रविद्र कुमार, राजीव कुमार, मोतीलाल यादव और शिवकमल आर्य चुनाव जीते हैं। वहीं जांच कमेटी के तीन सदस्य पद पर हरबल्लव पंडित, शंकर प्रसाद यादव, हरिकिशोर प्रसाद चौधरी चुनाव जीत गये हैं। सभी विजेता अधिवक्ता को अबीर गुलाल लगाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।