हिरम्बी गांव में चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान
बांका। शिवमणि वेलफेयर एडुकेशनल सोसाइटी द्वारा रविवार को प्रोन्नत मध्य विद्यालय हिरम्बी में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया।
बांका। शिवमणि वेलफेयर एडुकेशनल सोसाइटी द्वारा रविवार को प्रोन्नत मध्य विद्यालय हिरम्बी में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यशाला व शपथ ग्रहण का भी आयोजन कर मतदाताओं को अपने मताधिकार का शपथ दिलाई। मतदाता जागरुकता से संबंधित प्रेरक स्लोगन लिखे पर्चे का वितरण किया गया। सोसाइटी के सचिव शिवपूजन सिंह ने बताया कि उनकी संस्था के द्वारा लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोकसभा चुनाव को लेकर आज से मतदाता जागरूकता अभियान शुरू कर दी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदान का प्रतिशत बढ़ाने व योग्य प्रत्याशी के चयन के लिए मतदाता को जागरूक करना है। संस्था के सदस्य समीर कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार सिंह, प्रोन्नत मध्य विद्यालय के एचएम कौशल किशोर मेहरा, शिक्षक मु. परवेज आलम आदि ने भी मतदाता जागरूकता पर अपनी विचारों को रखा। इस अवसर पर ग्रामीण भामा देवी, चंदा देवी, ललिता देवी, रूबी देवी, पार्वती देवी, चंदेश्वरी यादव, विजय आदि उपस्थित थे।