विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टमाटर, गोभी, हरी मिर्च और कद्दू हर समय ताजी, नहीं सड़ेंगी हरी सब्जियां! बांका में बनेंगे गोदाम और कोल्ड स्टोरेज

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:24 PM (IST)

Banka Cold Storage Project: बांका जिले में सब्जी उत्पादक किसानों के लिए आधुनिक गोदाम और कोल्ड स्टोरेज का निर्माण होगा, ...और पढ़ें

Banka Cold Storage Project: बांका के 4 प्रखंडों में 10 टन के कोल्ड स्टोरेज और 20 टन के गोदाम बनेंगे।

Banka Cold Storage Project: बांका के 4 प्रखंडों में 10 टन के कोल्ड स्टोरेज और 20 टन के गोदाम बनेंगे।

HighLights

  1. बांका में आधुनिक गोदाम और कोल्ड स्टोरेज का निर्माण शुरू।

  2. हरी सब्जियों का वैज्ञानिक भंडारण, सड़ने से बचाव होगा।

  3. किसानों को उपज का बेहतर मूल्य, नुकसान से मुक्ति।

अभिषेक कुमार, बांका। Banka Cold Storage Project: बांका जिले के सब्जी उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी और उम्मीद जगाने वाली खबर है। सहकारिता विभाग की योजना के तहत अब स्थानीय स्तर पर ही हरी सब्जियों के वैज्ञानिक भंडारण के लिए आधुनिक गोदाम और कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराया जाएगा। इस व्यवस्था के शुरू होने से टमाटर, गोभी, हरी मिर्च और कद्दू जैसी जल्दी खराब होने वाली सब्जियां समय से पहले नहीं सड़ेंगी और बाजार में हर समय ताजी उपलब्ध रहेंगी।

इस पूरी व्यवस्था के संचालन और रख-रखाव की जिम्मेदारी प्रखंड स्तर पर गठित प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों के पास होगी। जिले के सभी 11 प्रखंडों में समितियों का गठन पूरा हो चुका है। राज्य स्तर पर पहले चरण में चयनित 50 प्रखंडों में बांका के चार प्रमुख प्रखंडों—बांका सदर, बेलहर, फुल्लीडूमर और रजौन को शामिल किया गया है।

3 प्रखंडों को मिला एनओसी, रजौन में प्रक्रियाधीन

परियोजना के तहत प्रत्येक केंद्र के निर्माण के लिए करीब 10 हजार वर्गफुट भूमि की दरकार है। प्रशासन द्वारा बांका सदर, बेलहर और फुल्लीडूमर प्रखंड में जमीन चिह्नित कर अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) निर्गत कर दिया गया है।

वहीं, रजौन प्रखंड में खिद्दी हाट के समीप स्थल का चयन किया गया है, जहां एनओसी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, रजौन से एनओसी प्राप्त होते ही चारों प्रखंडों में एक साथ निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की पहल तेज कर दी जाएगी।

ग्रेडिंग और पैकेजिंग की सुविधा, औने-पौने दाम से मुक्ति

प्रस्तावित केंद्र पर 10 टन क्षमता का अत्याधुनिक कोल्ड स्टोरेज और 20 टन क्षमता का सुरक्षित गोदाम बनाया जाएगा। इन केंद्रों पर सब्जियों के भंडारण के साथ-साथ उनके संग्रहण, वैज्ञानिक सफाई, छंटाई (सॉर्टिंग), ग्रेडिंग और आधुनिक पैकेजिंग की पूरी व्यवस्था रहेगी।

अक्सर फसल तैयार होते ही बाजार में आवक अधिक होने पर किसानों को अपनी उपज बेहद कम दामों पर बेचनी पड़ती थी। कोल्ड स्टोरेज की उपलब्धता से किसान अपनी उपज को रोककर रख सकेंगे और अनुकूल बाजार भाव मिलने पर बड़े शहरों व मंडियों तक सुरक्षित पहुंचा सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें- बांका में 15 नवंबर से धान की सरकारी खरीद! ₹72 ज्यादा मिलेगा MSP, रैयत और गैर-रैयत किसानों के लिए आवेदन शुरू



"जिले के सभी 11 प्रखंडों में प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति का गठन किया गया है। पहले चरण में चार समितियों के माध्यम से गोदाम और कोल्ड स्टोरेज का निर्माण होना है, जिसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। रजौन को छोड़कर बाकी तीन प्रखंडों से एनओसी भी मिल गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।"

-

— प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, बांका