बांका में 10 चक्का हाईवा के गुप्त तहखाने से 20 लाख की विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
बांका में उत्पाद विभाग ने एक 10 चक्का हाईवा के गुप्त तहखाने से लगभग 20 लाख रुपये की अवैध विदेशी ...और पढ़ें

20 लाख की विदेशी शराब जब्त
HighLights
10 चक्का हाईवा से 20 लाख की अवैध शराब जब्त।
गुप्त तहखाने में छिपाकर रखी गई थी विदेशी शराब।
शिवहर निवासी ड्राइवर श्रीराम कुमार को किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, बांका। शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा पचर बंशी गांव निवासी स्व. राम दयाल राम के पुत्र श्रीराम कुमार (26) को उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है।
उसके पास से 10 चक्का हाईवा के गुप्त तहखाने में छिपाकर रखी 1631.520 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।
तहखाने से 187 कार्टन में 1621 लीटर शराब बरामद
मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना से मिली सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने पंजवारा थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर मोड़ के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान पंजवारा की ओर से भागलपुर जा रहे अशोक लीलैंड 10-चक्का हाईवा (BR06PD6087) को रोककर तलाशी ली गई।
वाहन के डाला में बने गुप्त तहखाने से 187 कार्टन में 1621 लीटर शराब बरामद हुई।टीम ने हाईवा के अलावा चालक के पास से एक ओप्पो एफ21 प्रो मोबाइल भी जब्त किया है।
यह भी पढ़ें- बांका में रजिस्ट्रेशन के बहाने बुलाकर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, पीड़िता की मां ने दर्ज कराई FIR
