अनुमंडल की मांग को लेकर सीएम से मिलने का निर्णय
बांका। बेलहर प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा देने की घोषणा एक साल पूर्व में हुई थी। लेकिन अबतक अनुमंडल नह
By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 11:11 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 11:11 PM (IST)
बांका। बेलहर प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा देने की घोषणा एक साल पूर्व में हुई थी। लेकिन अबतक अनुमंडल नहीं बन सका है। वहीं इस मांग को लेकर प्रखंड इकाई राजद के प्रतिनिधि दल ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार एवं प्रधान सचिव से मिलकर एक ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है। इस बाबत राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया की बेलहर पिछड़ा व अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। राज्य सरकार ने बिन मांगे ही पुलिस अनुमंडल का दर्जा तो दे दिया है। लेकिन अनुमंडल नहीं बन सका है। उन्होंने कहा कि अब फिर से नीतीश कुमार की अगुवाई मे महागठबंधन की सरकार बनी है। इस कारण मुख्यमंत्री से पुन: आग्रह है कि बेलहर का विकास के लिए इसे अनुमंडल बनाया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें