विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चकोर के निधन पर साहित्यकारों में शोक

By Edited By:
Published: Mon, 16 Nov 2015 08:09 PM (GMT+05:30)

बांका। अंगिका के बड़े साहित्यकार नरेश पांडेय चकोर के निधन पर बांका के साहित्यकार भी दुखी है। उनके निध

News Article Hero Image

बांका। अंगिका के बड़े साहित्यकार नरेश पांडेय चकोर के निधन पर बांका के साहित्यकार भी दुखी है। उनके निधन को अंगिका साहित्य के लिए बड़ा नुकसान बताया है। निधन की खबर पर सोमवार को साहित्यकारों ने शंकर दास के आवास पर शोकसभा आयोजन की। इसमें उपस्थित साहित्यकारों ने चकोरजी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अंगधात्री के संपादक एवं लेखक अनिरूद्ध प्रसाद विमल ने कहा कि लंबे अर्से तक अंग माधुरी का संपादन कर उन्होंने अंगिका को काफी आगे बढ़ाया है। वे अंगिका समाज के बड़े इतिहास बन गये हैं। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। जिला ¨हदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ.अचल भारती ने कहा कि समर्पित साहित्यकार का जाना दुखद है। युवा कवि सोमकृष्ण ने कहा कि अंगिका के विशाल हो रहे वटवृक्ष का बीज डालने वालों में श्री चकोर शामिल थे। ऐसे में उनका नाम अंगिका के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा। डॉ. गिरिजा शंकर मोदी ने कहा कि अंगिका साहित्य ने अपना दीपक खो दिया है। शोकसभा में महासचिव नंद किशोर कर्ण प्रेमधन, खुशीलाल मंजर, शंकर दास, आशीष सागर, शिव कुमार ¨सह, अशोक झा अरूण, प्रो.रामनरेश भगत आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।