एनएसएस कार्यकार्ताओं ने चलाया सफाई अभियान
संसू, शंभूगंज (बांका): आरएस कॉलेज तारापुर के एनएसएस इकाई के स्वयं सेवकों ने सात दिवसीय शिविर के दूसर
संसू, शंभूगंज (बांका): आरएस कॉलेज तारापुर के एनएसएस इकाई के स्वयं सेवकों ने सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन शंभूगंज के छत्रहार में अलग-अलग समूह में महापुरुषों की झांकी निकाली।
स्वयंसेवक विवेकानंद, नेहरू, इंदिरा गांधी बन कर गांव के महादलित टोला सहित सामान्य रूप से गंदे मोहल्ले में जाकर पहली बेला में सफाई अभियान चलाया। लोगों को साफ रहने के लिए जागरूक किया। दूसरी बेला में कन्या भू्रण हत्या पर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। इसके नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने बताया की कन्या भू्रण हत्या जघन्य अपराध है। मां के गर्भ में कन्या को जन्म लेने से पहले मार डालने से लिंगानुपात में बड़ा अंतर आ गया है। इससे माताओं के स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है। दहेज प्रथा को इसका सबसे बड़ा कारण बताया गया। दहेज प्रथा की कुरीति को बंद करवाने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया। खासकर महिलाओं को जागरूक होने को कहा गया।
बताया कि महिलाएं अगर सचेत हो जाएं तो ऐसे घटना पर रोक लग सकती है। बोझ नहीं समझें बल्कि, अच्छी शिक्षा के सहारे आज बच्चिया लड़कों से भी आगे निकल रहीं हैं। स्वयंसेवक वर्षा आर्या, नाजनी फरहा, सहिना परवीन, पुजा कुमारी, दीपक कुमार, अभिजीत कुमार, गौसिया सर्मिन, सहिस्ता, आफरीन , सुमित कुमार, अंकित कुमार, साक्षी नेहा, आद्य वत्स, शबनम कुमारी, सुजीत कुमार, संतोष कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, उत्तम पाठक, अमर कुमार, अभिषेक आनंद आदि ने भाग लिया। कॉलेज के कार्यक्त्रम पदाधिकारी डॉ. उदय शकर दास ने इसका संयोजन कराया।