याद किए गए राजीव गांधी
जेएनएन, बांका : विभिन्न स्थानों पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती मनाई गई।
अमरपुर : प्रखंड काग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाधी की जयंती पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर साह की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने गाधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि अर्पित किया। साथ ही उनके द्वारा देशहित में किए गये कार्यों का उल्लेख किया। उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर जिला महासचिव जयप्रकाश मोदी, लोकसभा अध्यक्ष निशी कुमारी, विधान सभा अध्यक्ष प्रवीर कुमार, अनिल झा, शकर प्रसाद महतो, उमेश सिंह, सखीचन्द्र दास, भुट्टो राणा, राजकिशोर सिंह, रामप्रकाश सिंह, सर्मिष्ठा देवी, नरेश मोहन साह, लक्ष्मण दास, मु. ऐनुल सहित काफी संख्या पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
शभूगंज : प्रखंड काग्रेस पार्टी कार्यालय में आयोजित जयंती में गाधी के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाया। नेताओं ने उनके विचारों को प्रगट किया। अध्यक्षता विभूति प्रसाद सिंह ने की। मौके पर पुरेन्द्र नारायण सिंह, सच्चिदानंद चौधरी, विद्यापति ठाकुर, प्रभाकर सिंह, अजय मोदी सहित कई लोग मौजूद थे।
रजौन : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी की जयंती धूमधाम से समारोहपूर्वक प्रखंड काग्रेस भवन परिसर में प्रखंड अध्यक्ष विभाष चन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। वरिष्ठ काग्रेसी नेता मंदारेश्वर कुमार मंटू ने कहा कि देश को आज राजीव गाधी जैसे कुशल शासक की जरुरत है। उनके पद चिह्नों पर चलने से ही समाज व देश का विकास हो सकता है। प्रखंड काग्रेस अध्यक्ष श्री चौधरी ने सभी काग्रेसी कार्यकर्ताओं को उनके जयंती को श्रद्धापूर्वक मनाते हुए पद चिह्नों पर चलने को दृढ़ संकल्पित करवाया। पवन कुमार सिंह, पंसस आलोक सिंह, कर्ण सिंह, कुंजबिहारी चौधरी, पीयूष कुमारी, उमाकात हरिजन, प्रो. सुनील कुमार चौधरी, संतोष कुमार, मु. गुलजार, मु. मुस्तफा, नंद किशोर सिंह, विन्देश्वरी मंडल, नरसिंह दास, मेघु पासवान, शकर दास, परमानंद राय, योगेन्द्र दास आदि थे।