औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग, घर में घुसने पर ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या; जांच में जुटी पुलिस
औरंगाबाद के मदनपुर में ग्रामीणों की पिटाई से 28 वर्षीय विकास कुमार की मौत हो गई। आरोप है कि घर ...और पढ़ें

युवक की पीट-पीटकर की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
औरंगाबाद के मदनपुर में युवक विकास कुमार की मौत।
ग्रामीणों ने घर में घुसने के आरोप में पीट-पीटकर मारा।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद)। औरंगाबाद के मदनपुर कचहरी रोड निवासी जितेंद्र प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की मंगलवार रात ग्रामीणों की पिटाई से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विकास को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया
ग्रामीणों के अनुसार, विकास गांव के ही एक घर में घुस गया था। घर के लोगों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद युवक की पिटाई की गई। पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए बुधवार की सुबह सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।
मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। मामले में पिटाई के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बर्थडे मनाने औरंगाबाद से बोकारो गया था परिवार, बंद घर से तोड़फोड़ कर 20 लाख का सामान ले गए चोर
