विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गया में पूर्वा एक्सप्रेस से गिरकर 21 साल के युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Published: Thu, 26 Mar 2026 05:52 AM (IST)

रफीगंज स्टेशन के पास नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस से गिरने के कारण 21 वर्षीय तनवीर अंसारी की मौत हो गई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पूर्वा एक्सप्रेस से गिरने से 21 वर्षीय युवक की मौत।

  2. रफीगंज स्टेशन के पास हुई दर्दनाक घटना, परिजन ले गए शव।

  3. कोलकाता जा रहा था युवक, परिवार में शोक का माहौल।

संवाद सूत्र, जागरण, औरंगाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के रफीगंज स्टेशन के पास रेलवे गुमटी पोल संख्या 506/10 के पास नई दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने के कारण बुधवार को 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

रफीगंज के मई गांव निवासी फिरोज अंसारी के 21 वर्षीय पुत्र तनवीर अंसारी घर से कोलकाता जाने के लिए निकला था। पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा था। उसका टिकट बी-4 कोच में बना था।

यात्रा के दौरान वह अचानक ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। बताया जाता है कि तनवीर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता सऊदी में रहते हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना रेलवे एवं प्रशासन को दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर ने बताया की सूचना पर पुलिसकर्मी को भेजा गया परंतु तब तक स्वजन शव लेकर घर चले गए थे।