किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन
औरंगाबाद । रफीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय लुकागढ़ परिसर में दो दिवसीय भारतीय किसान संघ का जिला कार्य
औरंगाबाद । रफीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय लुकागढ़ परिसर में दो दिवसीय भारतीय किसान संघ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन जिलाध्यक्ष सत्येंद्र ¨सह की अध्यक्षता में संपन्न हो गया। उद्धाटन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. नित्यानंद ने दीप प्रज्जवलित कर की। खरीफ फसलों के उत्पादन के संबंध में जानकारी दी। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार किसानों की आमदनी दोगुना करने पर चर्चा की। कार्यक्रम में नए कार्यकारिणी का गठन 2018 से 2021 के चुनाव प्रक्रिया के लिए किया गया। नेतृत्व दक्षिण बिहार के अध्यक्ष रामरसिक मिश्र ने की। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए फाग निवासी रामजन्म ¨सह एवं मंत्री पद के लिए रफीगंज के ललन प्रसाद ¨सह को सर्वसम्मति से प्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। सम्मेलन में विशेष रूप से अखिल भारतीय मंत्री वृजकिशोर ¨सह एवं क्षेत्र के कोषाध्यक्ष बलिराम ¨सह, दक्षिण बिहार के मंत्री बलिराम शर्मा एवं बालकिशोर पाठक समेत सभी किसानों ने अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। हक की लड़ाई के लिए सभी किसानों का साथ चाहिए। बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष बलिराम ¨सह ने की।