ट्रैक्टर से कुचलकर पत्नी की मौत, पति घायल
औरंगाबाद। मदनपुर थाना के जीटी रोड किनारे स्थित माया बिगहा गांव के पास बुधवार की सुबह ट्र
औरंगाबाद। मदनपुर थाना के जीटी रोड किनारे स्थित माया बिगहा गांव के पास बुधवार की सुबह ट्रैक्टर से कुचलकर रफीगंज थाना के आशा बिगहा गांव निवासी चंदू कुमार चंद्रवंशी के 22 वर्षीया पत्नी ममता देवी की मौत हो गई। जबकि पति चंदू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज स्थानीय पीएचसी अस्पताल में किया गया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर हंगामा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिजन को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। इधर जाम के कारण जीटी रोड का एक लेन करीब दो घंटे तक जाम रहा। जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंदू का ससुराल मदनपुर थाना का पतेया गांव में था। वह पतेया से अपनी पत्नी को लेकर बाइक से औरंगाबाद जा रहा था। इसी दौरानतेजी से आ रहा ट्रैक्टर ने दंपती को कुचल दिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई। और पति घायल हो गया। बाइक का नंबर बीआर 26एन-7665 था। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर श्याम किशोर ¨सह, प्रखंड विकास पदाधिकारी कनिष्क कुमार ¨सह, सीओ राजीव रंजीत पहुंचे और उग्र ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाया। जाम रहने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। मुआवजा देने का आश्वासन के बाद ही अधिकारियों ने जाम को हटाया। वहीं घटना की खबर सुन ममता की मां सुनीता देवी का रोते-रोते बुरा हाल है। पिता शंभू प्रसाद चंद्रवंशी घटना की खबर सुन मर्माहत है। बताया जाता है कि आठ माह पहले इकलौती पुत्री ममता की शादी मां-पिता ने धूमधाम से की थी। मौत से पतेया गांव में मातम है। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।