औरंगाबाद में बेटा-बेटी के सामने पत्नी की गला घोंटकर हत्या, साले से बोला- बहन की तबीयत खराब है
औरंगाबाद के पोइवां गांव में एक शराबी पति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी गीता कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता उपेंद्र मेहता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें पति समेत ससुराल वालों को नामजद किया गया है। आरोप है कि दहेज के लिए गीता को प्रताड़ित किया जाता था।
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव में गुरुवार की सुबह पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पति संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि संतोष ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी गीता कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पहले जहर देकर मारने का मामला प्रकाश में आया था, परंतु गले में दिख रहे निशान से साफ है कि गीता की हत्या गला दबाकर की गई है।
पुलिस ने गुरुवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में गीता के पिता माली थाना क्षेत्र के सिमरी धमनी गांव निवासी उपेंद्र मेहता के बयान पर प्राथमिकी हुई है।
पति के अलावा ससुर राजा महतो, सास, भैसुर बसंत महतो एवं बसंत की पत्नी को नामजद आरोपित किया है। ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि उपेंद्र बाहर रहते थे। चार दिन पहले बाहर से घर आया था। वह शराब पीकर मारपीट करता था।
मृतका के पिता ने बताया कि वर्ष 2020 में मैंने अपनी पुत्री की शादी की थी। शादी के बाद से ही मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था। बुधवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मेरी पुत्री सोने चली गई। पति ने गला दबाकर हत्या कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि गीता के दो मासूम बच्चे हैं जो मां की मौत के बाद से रो रहे हैं। गीता के भाई विकास कुमार ने बताया कि बुधवार की रात बहन के नंबर पर फोन किया था। फोन उसकी तीन वर्षीय पुत्री ने उठाई थी। जब मैंने बहन से बात करने को बोला तो बात नहीं हुई।
गुरुवार की सुबह बहनोई ने सूचना दिया कि आपकी बहन की तबीयत खराब है, आकर मिल लीजिए। जब बहन के ससुराल पहुंचा तो मृत पाया। उसके गले में निशान था। घटना की सूचना पुलिस को दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी के बाद पति को जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
'ऑपरेशन सिंदूर' का बिहार में इफेक्ट, इस कपल का फैसला सुनकर गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।