पत्नी ने पति पर फेंका गर्म पानी, झुलसा
औरंगाबाद। मदनपुर थाना के महुआ दोहर कंचनपुर गांव में मंगलवार की रात घरेलू विवाद में पत्नी ने गुस्सा में आकर पति महादेव भुईयां के शरीर पर चावल बनाने के लिए गर्म कर रहा पानी को फेंक दिया।
औरंगाबाद। मदनपुर थाना के महुआ दोहर कंचनपुर गांव में मंगलवार की रात घरेलू विवाद में पत्नी ने गुस्सा में आकर पति महादेव भुईयां के शरीर पर चावल बनाने के लिए गर्म कर रहा पानी को फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजनों ने उसे इलाज के पहले गांव के ही चिकित्सक के पास ले गए लेकिन वहां ठीक से इलाज नहीं हो पाया। फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस बाबत घायल महादेव ने बताया कि मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी से वाद विवाद हो गया था। इसी दौरान खाना बना रही पत्नी मुनक्कवा देवी ने आक्रोश में आकर चावल सहित गर्म पानी शरीर पर उड़ेल दिया।
महादेव भुईयां गया जिले के गुरारू थाना अंतर्गत विशुनपुर गांव के रहने वाला है। औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड के महुआ दोहर कंचनपुर गांव में उसकी ससुराल है। इस समय वह यहीं आया हुआ है।