Move to Jagran APP

हर घर नल से जल योजना में लाएं तेजी : राजन

औरंगाबाद । विधान पार्षद राजन कुमार ¨सह ने जिले के सभी प्रखंडों के वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष के साथ

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 08:21 PM (IST)
हर घर नल से जल योजना में लाएं तेजी : राजन

औरंगाबाद । विधान पार्षद राजन कुमार ¨सह ने जिले के सभी प्रखंडों के वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष के साथ बैठक की। गांवों में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार गांवों के विकास पर जोर दे रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण हो रहा है। सात निश्चय योजना से हर गांवों में विकास के कार्य कराए जा रहे है। हर घर नल से जल योजना के कार्य में तेजी लाने का संकल्प लिया गया। विधान पार्षद ने कहा कि गांवों में पानी को लेकर हाहाकार मचा है। जल स्तर नीचे चले जाने से परेशानी बढ़ी है। वार्ड सदस्यों ने अपने गांव एवं प्रखंडों के समस्या से विधान पार्षद को अवगत कराया। विधान पार्षद ने ऐच्छिक निधि से वार्ड सदस्य के अनुशंसा पर एक-एक चापाकल लगाने की घोषणा की। कहा कि आपके अनुशंसा के अनुसार कार्य किया जाएगा। मदनपुर के अध्यक्ष धनंजय यादव, दाउदनगर के अजय कुमार ¨सह, कुटुंबा के नीलेश कुमार, बारुण के रंजीत ¨सह, पप्पू शर्मा, अनीस कुमार ¨सह, विजय ¨सह उपस्थित थे। वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष बने अजय

loksabha election banner

औरंगाबाद : वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्षों ने शनिवार को बैठक कर अभय पासवान को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया। नए जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया। सर्वसम्मती से दाउदनगर प्रखंड उपाध्यक्ष अजय ¨सह को जिलाध्यक्ष चुना गया। निर्णय लिया गया कि वार्ड सदस्यों के हित में कार्य करेंगे। मदनपुर के अध्यक्ष धनंजय यादव, दाउदनगर के अजय कुमार ¨सह, कुटुंबा के नीलेश कुमार, बारुण के रंजीत ¨सह, पप्पू शर्मा, अनीस कुमार ¨सह, विजय ¨सह उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.