सीओ के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं सीओ के मनमानी के खिलाफ शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सीओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा
औरंगाबाद। अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं सीओ के मनमानी के खिलाफ शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। सीओ पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा कि सीओ ग्रामीणों की बातों को नहीं सुनते हैं। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पास ग्रामीणों ने धरना दिया जिसका संचालन मगधांचल समग्र विकास समिति के अध्यक्ष संजय रघुवर ने की। मौके अध्यक्षता कर रहे झलकदेव प्रसाद ने कहा कि अंचल कार्यालय के कर्मी मनमानी करते हैं। सीओ कुमारी अनुकंपा को सरकार के आदेश व नियम से कोई मतलब नहीं है। कहा कि ओबरा के डा. हैदर अली के घर के अंदर पानी जमा हो गया है। पड़ोसियों ने नाली की निकासी पर रोक लगा दी है, जबकि इसी रास्ते अन्य लोगों की नाली की निकासी होती है। बताया कि नाली की निकासी नहीं होने से घर में पानी जमा रहता है, जिससे परेशानियां झेलनी पड़ती है। डा. हैदर अली सीओ से गुहार लगाते थक गए पर समस्या का समाधान नहीं हो सका। कई और मामले हैं जिसपर सीओ ने ध्यान नहीं दिया। अंचल कार्यालय में अराजकता की स्थिति है। सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। लालजी सिंह, लवकुश कुमार, रामजी साव, सोमनाथ यादव, रामजी यादव, दिलवर शाह अंसारी, धीरज कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, कुंती देवी, मालती देवी, फुलकुमारी देवी, संगीता देवी रहे। उधर सीओ ने बताया कि नाली बनाना मेरा क्षेत्राधिकार से बाहर है। यह सात निश्चय योजना के तहत आता है। डा. हैदर अली एवं इनके विपक्षी का आवेदन आया है जिस पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ये लोग जो भी आरोप लगा रहे हैं वह गलत है।