डीहरा का पावर हाउस प्रारंभ न होने से ग्रामीण नाराज
औरंगाबाद। डीहरा पॉवर हाउस बनकर तैयार है, परंतु अब तक विद्युत की आपूर्ति नहीं हो रह
औरंगाबाद। डीहरा पॉवर हाउस बनकर तैयार है, परंतु अब तक विद्युत की आपूर्ति नहीं हो रही है। उपभोक्ता मायूस हैं। पॉवर हाउस में 33 हजार विद्युत तार का कार्य पूरा हो गया है। डीहरा के लोग वर्षो से विद्युत पॉवर हाउस का इंतजार कर रहे हैं। पूर्णाडिह गांव निवासी अलख निरंजन ने बताया कि विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से संपर्क कर विद्युत आपूर्ति की सप्लाई किए जाने की मांग की थी। उनके द्वारा आश्वासन भी दिया गया था, पर अभी तक विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हुआ है। यहां का फीडर करसांवा से जुड़ा हुआ है। वोल्टेज की कमी होती है। गांवों के ग्रामीण चालू होने का इंतजार वर्षो से कर रहे हैं। उधर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता प्रीतम कुमार ने बताया कि विद्युत सबस्टेशन बनकर तैयार हो गया है। 33 हजार का कार्य पूर्ण हो गया है। वहीं 11 हजार लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है, शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। बताया कि जब विद्युत चालू हो जाएगा तो करसावां फीडर को हटा दिया जाएगा, जिससे अच्छी रोशनी मिलेगी।