Move to Jagran APP

वैश्य एकता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने आनंद प्रकाश

दाउदनगर (औरंगाबाद)। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ट्रस्ट बिहार के शिक्षा प्रकोष्ठ के प

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 12:44 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:15 AM (IST)
वैश्य एकता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने आनंद प्रकाश

दाउदनगर (औरंगाबाद)। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा ट्रस्ट बिहार के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद प्रकाश बनाए गए हैं। उनका यह मनोनयन ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल गुप्ता और महामंत्री विनोद वालिया ने किया है। उनके इस मनोनयन से शहर में खुशी है। कई लोगों ने उन्हें इस मनोनयन के लिए बधाई दी है। आनंद प्रकाश दाउदनगर अनुमंडल के प्रतिष्ठित विद्यालय में शामिल संस्कार विद्या, विद्या निकेतन और किड्स व‌र्ल्ड के सीईओ हैं। वह अपने स्तर से गरीबों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए तत्पर रहते हैं। कई तरह की सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं। वह बाल दिवस का कार्यक्रम बीते कई वर्ष से महादलित बस्ती में जाकर मनाते हैं। इसके लिए बजाप्ता आयोजन करते हैं। पिछले साल ही उन्हें दिल्ली में युवा रत्न का पुरस्कार एक संस्था द्वारा दिया गया था। ट्रस्ट ने उनके मनोनयन के बारे में कहा है कि वैसे समाज के उत्थान एवं विकास में अत्यधिक लग्न एवं निष्ठा देखते हुए इनको शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन पर डॉ. मनोज कुमार, डॉ. प्रो. राजेंद्र प्रसाद सर्राफ, अश्विनी तिवारी, एसएसवीएस के पदाधिकारी उपेंद्र कुमार, संदीप तांती, सुनील केशरी, पप्पू गुप्ता, सुमित सोनी, आर्य अमर केशरी ने बधाई दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.