Move to Jagran APP

संयुक्त कल्याण मोर्चा ने सीएम का पुतला फूंका

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन के बाद एंबुलेंस मुहैया नहीं कराए जाने को लेकर संयुक्त कल्याण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर के रमेश चौक पर गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Nov 2019 10:09 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:12 AM (IST)
संयुक्त कल्याण मोर्चा ने सीएम का पुतला फूंका
संयुक्त कल्याण मोर्चा ने सीएम का पुतला फूंका

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन के बाद एंबुलेंस मुहैया नहीं कराए जाने को लेकर संयुक्त कल्याण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर के रमेश चौक पर गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।

loksabha election banner

मोर्चा के संयोजक कुमार सौरभ सिंह एवं अध्यक्ष सुजीत सिंह ने बताया कि वशिष्ठ नारायण के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर एक एंबुलेंस का राह देखता रहा। उनके परिजन रोते-बिलखते रहे। यह घटना पूरे देश को शर्मशार करने वाला है। रोष प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को अस्पताल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार से 45 वर्षों से बीमार वशिष्ठ बाबू के साथ अन्याय किया। वे अपनी विलक्षण प्रतिभा और गणित में किये गए अप्रतिम शोध कार्यों से दुनिया भर में भारत के नाम का डंका बजवाया था। इतने बड़े कार्य के लिए उन्हें कोई राजकीय या राष्ट्रीय सम्मान नहीं मिला जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार के किसी मंत्री के द्वारा उनका सूद तक नहीं लिया गया। रविशंकर सिंह, रवि सिंह, गोविद शर्मा, अमित कुमार, ब्रजेश मिश्रा, विकास सिंह, मयंक भूषण सिंह, सिकंदर, चंदन सिंह, सुनील सिंह उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.