दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
औरंगाबाद। गोह थाना मुख्यालय के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के पास सोमवार रात्रि भूमि विवाद को ले
औरंगाबाद। गोह थाना मुख्यालय के मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के पास सोमवार रात्रि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। घटना में प्रथम पक्ष के न्यू एरिया निवासी संतोष कुमार एवं दूसरे पक्ष के बाल्मीकि ¨सह घायल हो गए। घायल की स्थिति गंभीर बताई जाती है। इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गोह में किया गया। घायलों की स्थिति दयनीय बताई जाती है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ने बताया कि प्रथम पक्ष के लवकुश कुमार ¨सह के बयान पर कांड संख्या 247/18 दर्ज की गई है। शैलेश ¨सह, संतोष ¨सह एवं चंद्रभूषण ¨सह नामजद अभियुक्त बने हैं। दूसरे पक्ष से शैलेश ¨सह के बयान पर कांड 248/18 दर्ज किया गया है। लवकुश कुमार ¨सह, पवन कुमार भोला कुमार व बाल्मीकि ¨सह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शैलेश सिंह, चंद्रभूषण ¨सह एवं लवकुश कुमार ¨सह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। मारपीट की घटना के बाद से तनाव व्याप्त है।