शराब के नशे में दो गिरफ्तार
औरंगाबाद। दाउदनगर-बारुण रोड स्थित ईंट भट्ठा के पास दाउदनगर पुलिस ने शराब के नशे में बा
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 07:14 PM (IST)
औरंगाबाद। दाउदनगर-बारुण रोड स्थित ईंट भट्ठा के पास दाउदनगर पुलिस ने शराब के नशे में बाइक समेत सड़क किनारे गिरे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ¨सह ने बताया कि जहानाबाद जिले के कलपा थाना मुख्यालय निवासी सन्नी ¨सह एवं शंकर ¨सह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों दाउदनगर-बारुण रोड स्थित एक ईंट भट्टा के पास अपनी बाइक समेत सड़क किनारे गिरे हुए थे। सहायक अवर निरीक्षक ब्रजेश यादव के द्वारा दोनों को थाना लाया। जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। मामले में दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें