यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
साइबर क्राइम रोकने को दिया जा रहा प्रशिक्षण
डेडिक्टिव ट्रेनिग स्कूल जयपुर एवं गाजियाबाद में प्रशिक्षण के लिए एसपी के द्वारा भेजा गया है। सभी थाना प्रभारी पांच ...और पढ़ें

साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, एससी/एसटी थाना प्रभारी धनंजय कुमार एवं गोह थाना के एसआइ दिनेश पासवान को साइबर क्राइम की जानकारी को लेकर सेंट्रल डेडिक्टिव ट्रेनिग स्कूल जयपुर एवं गाजियाबाद में प्रशिक्षण के लिए एसपी के द्वारा भेजा गया है। सभी थाना प्रभारी पांच दिनों तक रहकर साइबर क्राइम से जुड़ी हरेक पहलू के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करेंगे। ताकि साइबर क्राइम करने वालों पर नकेल कसी जा सकी। प्रशिक्षण 10 से 14 फरवरी तक दिया जाएगा। यहां बता दें वर्तमान समय में साइबर क्राइम की घटनाएं काफी बढ़ गई है। जो कि पुलिस के बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस क्राइम को करने के लिए अपराध आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते है। इसे निपटने को लेकर साइबर क्राइम संबंधित प्रशिक्षण कराने की व्यवस्था की गई है।