Move to Jagran APP

आज औरंगाबाद आएंगे अमित शाह, रैली की तैयारी पूरी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज शुक्रवार को औरंगाबाद आएंगे। गांधी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारी एनडीए नेताओं के द्वारा पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश सह संगठन

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 06:32 PM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 06:32 PM (IST)
आज औरंगाबाद आएंगे अमित शाह, रैली की तैयारी पूरी

औरंगाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज शुक्रवार को औरंगाबाद के गांधी मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की सभी तैयारियां एनडीए नेताओं के द्वारा पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री अभय गिरी ने बताया कि अमित शाह गया से हेलीकॉप्टर के द्वारा औरंगाबाद के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचेंगे। चार बजे से उनका भाषण शुरू होगा। इसके पहले प्रदेश व जिला स्तर के नेताओं का संबोधन शुरू होगा। एनडीए के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में बुलाया गया है। सभा में सभी वर्ग के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो इसकी कोशिश की गई है। संगठन मंत्री ने कहा कि अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर एनडीए के कार्यकर्ता उत्साहित है। कहा कि कार्यक्रम में बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के अलावा प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के एनडीए नेता मौजूद रहेंगे। जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर एनडीए के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, रविद्र सिंह, सुरजीत सिंह, मीडिया प्रभारी आलोक कुमार मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.