बगैर टिकट यात्रा करते 56 यात्री धराए
गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के रफीगंज स्टेशन पर शुक्रवार को विशेष टिकट चेकिग अभियान चलाया गया। रेलवे मजिस्ट्रेट अतुल सिन्हा के नेतृत्व
औरंगाबाद। गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के रफीगंज स्टेशन पर शुक्रवार को विशेष टिकट चेकिग अभियान चलाया गया। रेलवे मजिस्ट्रेट अतुल सिन्हा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सुबह से रफीगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी एवं विशेष छापा दल की तैनाती पूरे स्टेशन परिसर में हो गई। जो भी ट्रेनें रफीगंज स्टेशन पर रुकी उससे उतरने वाले पैसेंजर का टिकट चेक किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरएन मुर्मू ने बताया कि 13152 डाउन जम्मू-तवी सियालदह एक्सप्रेस, 63291 गया डेहरी पैसेंजर, 63296 मुगलसराय-गया पैसेंजर, 53363 गया-डेहरी इंटरसिटी, 63554 वाराणसी आसनसोल पैसेंजर स्टेशन पर अपने निर्धारित समय पर रूकती गई और अभियान में लगे पदाधिकारियों द्वारा यात्रियों का टिकट चेक किया गया। जिसमें 56 व्यक्ति बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। हिरासत में लिया गया। मजिस्ट्रेट द्वारा जुर्माना करके इन्हें छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि रेलवे को इस अभियान से 28 हजार का राजस्व की वसूली हुई है। अभियान में जीआरपी सोननगर के एएसआई पीके सिंह एवं रेलवे पुलिस बल, रफीगंज पोस्ट के आरपीएफ एएसआई आरके सिंह, अमरेश राय, चंदन पासवान, गया के सीटीआई लोकेश कुमार, केडी सिंह, लालता प्रसाद, मणिकांत कुमार, एके उपाध्याय, दिलीप कुमार सहित आरपीएफ पुलिस बल शामिल रहे।