यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भ्रष्टाचार मुक्त रहा है मोदी सरकार के तीन वर्ष
औरंगाबाद। केंद्र में भाजपा सरकार के मंगलवार को तीन साल पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने हष

औरंगाबाद। केंद्र में भाजपा सरकार के मंगलवार को तीन साल पूरा होने पर भाजपा नेताओं ने हर्ष जताया है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पाण्डेय, कृष्णबल्लभ ¨सह उर्फ बबुआजी, विनय शर्मा, डॉ. रामलखन विश्वकर्मा, पूर्व महामन्त्री राजेन्द्र ¨सह, विनय कुमार ¨सह, धीरेन्द्र ¨सह, सुनील शर्मा, सुरेश शर्मा, वरीय नेता सुनील ¨सह, अश्विनी ¨सह, मनीष पाठक, वीरेंद्र दुबे, शिवदेव पाण्डेय, अनिल ¨सह ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सरकार में शामिल मंत्रियों को बधाई दी है। कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ अबतक सबसे बेहतर कार्य किया है। इन तीन सालों में देश की दशा एवं दिशा दोनों बदली है।
देश का चौतरफा विकास हो रहा है। सरकार ने खासकर गरीबों के उत्थान के लिये पारदर्शी और बिचौलिया मुक्त योजनाओं को उन तक पहुंचाने का काम किया है। हर जरूरतमंद को सब्सिडी, आवास योजना, पेंशन सीधे उनके खाते में पहुंच रहे हैं। एक रुपये और 12 महीने में सबको चार लाख का बीमा योजना, नौजवानों को अटल पेंशन योजना, गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना से एलपीजी गैस चूल्हा, हर घर में शौचालय, किसान बीमा योजना, मुद्रा योजना से युवाओं को रोजगार, स्टार्टप योजना से उधमिता को बढ़ावा, मेक इन इंडिया से देश में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत और नोटबंदी से काले धन पर प्रहार, गरीब आदमी भी हवाई सफर कर सके ऐसी योजना भी मोदी सरकार ने शुरू किया है। सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों शहीद का दर्जा और शहादत पर 20 लाख पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन तथा जीएसटी लागू कर पूरे देश में एक कर व्यवस्था लागू कर उद्योग एवं व्यवसाय को तथा उपभोक्ताओं को बहुत बड़ी राहत देने का क्रांतिकारी कार्य केंद्र सरकार ने किया है। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां देश के अर्थव्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। देश में विकास की रफ्तार तेज हुई है साथ ही विदेशों में भी देश की साख बढ़ी है और विदेश में रहने वाले भारतीयों को सरकार तत्काल मदद पहुंचाने और संकट में देश में लाने सफल रही है और सबसे बड़ी उपलब्धि यह कही जायेगी कि कांग्रेस और यूपीए की सरकार ने घोटाले पर घोटाले करके जहां देश को कमजोर और बदनाम किया है।