होटल संचालक समेत तीन गए जेल
औरंगाबाद। होटल में चल रहे अनैतिक व्यापार मामले में गिरफ्तार होटल संचालक हरेंद्र ¨सह, अं
औरंगाबाद। होटल में चल रहे अनैतिक व्यापार मामले में गिरफ्तार होटल संचालक हरेंद्र ¨सह, अंबा निवासी व्यवसायी शिव प्रसाद गुप्ता एवं मुफस्सिल थाना के कर्मा भगवान निवासी विनोद कुमार गुप्ता को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दारोगा ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि मामले में कांड दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई है। होटल संचालक की भूमिका महत्वपूर्ण है। गिरफ्तार होटल संचालक हरेंद्र ¨सह देव के पचौखर गांव का निवासी है। उन्होंने बताया कि होटल में अनैतिक व्यापार का धंधा चल रहा था। होटल संचालक हरेंद्र ¨सह की देखरेख में यह धंधा चल रहा था। एसडीपीओ अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर मंगलवार को होटल संचालक समेत तीन को गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने दारोगा ओमप्रकाश के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस द्वारा होटल में लगातार की जा रही छापेमारी से हड़कंप व्याप्त है। दारोगा ओमप्रकाश ने बताया कि होटल से पकड़ी गई युवती को घर भेज दिया गया है। महिला के परिजन नहीं आए हैं जिस कारण उसे अल्पावास गृह में रखा गया है। बता दें कि दीपावली से पहले पुलिस की नजर शहर में चल रहे होटलों पर है।