उपद्रव मामले में दर्ज हुई तीन प्राथमिकी
औरंगाबाद। कुटुंबा थाना के सांड़ी पिपराबगाही सूर्यमंदिर स्थल पर शनिवार को दो समुदाय के बी
औरंगाबाद। कुटुंबा थाना के सांड़ी पिपराबगाही सूर्यमंदिर स्थल पर शनिवार को दो समुदाय के बीच हुए उपद्रव मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज हुई है। पहली प्राथमिकी कुटुंबा पुलिस पदाधिकारी अरूण कुमार ने दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि वे सूर्यमंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान दो पक्ष के लोगों द्वारा विधि व्यवस्था भंग ककर पत्थरबाजी की गई। इससे पुलिसकर्मी घायल हुए। प्राथमिकी में 67 नामजद एवं 400 अज्ञात नामजद बने हैं। 67 नामजद में सांड़ी गांव के राजेंद्र मेहता, सत्येंद्र पासवान, पिपराबगाही के निशिकांत पाठक, वंदुआ के गो¨वद राम, सोनारखाप गांव के मो. नेहाल अंसारी, बहाव अंसारी, हुमायूं अंसारी, करार अंसारी का नाम शामिल है। दूसरी प्राथमिकी सांड़ी गांव के बबन मेहता ने दर्ज करायी है जिसमें 18 को नामजद किया है। नामजद में सोनारखाप गांव के मो. सुहैल अंसारी, राजू अंसारी, करार अंसारी, नसीम अंसारी, हुमायू अंसारी व अन्य का नाम शामिल है। कहा है कि सभी धर्मस्थल के नजदीक नमाज पढ़ रहे थे। मना करने पर पत्थरबाजी व मारपीट की। तीसरी प्राथमिकी सोनारखाप गांव का मो. मुमताज ने दर्ज कराया है। 17 लोगों को नामजद किया है। प्राथमिकी में कहा है कि हम सभी ग्रामीण के साथ शव दफनाने गए थे जहां पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हुए है। नामजद लोगों में सांड़ी के अरूण कुमार मेहता, राजू कुमार मेहता, बदन कुमार मेहता, युगेश्वर पासवान, मथुरा मेहता शामिल है। पुलिस सभी मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्ष से आठ हिरासत में
पुलिस ने उपद्रव मामले में दोनों पक्ष के आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों में सांड़ी गांव के संतोष पासवान, पिपरा के रौशन कुमार ¨सह, मटपा के सुजीत चैहान, तथा राजेश कुमार। दूसरे पक्ष से सोनारखाप गांव के मो. साकिब, गुलाम सरवर, सलाउदीन एवं अताउल्लाह खान को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।