विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खिड़की का ग्रिल उखाड़कर चोरों ने ली एंट्री और फिर... औरंगाबाद में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के घर क्या हुआ?

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sun, 30 Jul 2023 01:07 PM (IST)

Bihar News औरंगाबाद में कृषि पदाधिकारी के घर से चोरों ने नगदी समेत करीब 15 लाख से अधिक कीमत के ...और पढ़ें

खिड़की का ग्रिल उखाड़कर चोरों ने ली एंट्री और फिर... औरंगाबाद में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के घर चोरी
खिड़की का ग्रिल उखाड़कर चोरों ने ली एंट्री और फिर... औरंगाबाद में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के घर चोरी

 जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। शहर के महाराणा प्रताप नगर में शनिवार की रात चोरों ने कृषि पदाधिकारी के घर डाका डाल दिया। चोरों ने शेरघाटी और आमस (गया) प्रखंड के कृषि पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी के घर से नगदी समेत करीब 15 लाख से अधिक कीमत के जेवरात चुरा लिए।

चोर घर में कैसे घुसे?

चोरों ने घर के पीछे वाली खिड़की में लगे लोहे का ग्रिल को उखाड़ा और कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखी करीब 16 हजार रुपये नगदी और करीब 15 लाख से अधिक के जेवरात चुरा लिए।

एक कमरे में चोरी करने के बाद भी जब घर के लोगों की नींद नहीं टूटी तो फिर चोरों ने डायनिंग हाल के सहारे दूसरे कमरे में प्रवेश किया। इस दौरान चोरों ने उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिस कमरे में प्रखंड कृषि पदाधिकारी और परिवार के अन्य सदस्य सोए हुए थे। चोरों को जो कुछ भी काम का सामान लगा उन्होंने सब चुरा लिया। इसके बाद चोर घर से निकल कर फरार हो गए।

सुबह चार बजे उठने पर कृषि पदाधिकारी ने क्या देखा?

सुबह करीब चार बजे प्रखंड कृषि पदाधिकारी टहलने के लिए जागे तो अपने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद पाया। दूसरे दरवाजे से बाहर निकले तो देखा कि घर में चोरी हो गई है। गोदरेज वाले कमरे की खिड़की खुली हुई है। ग्रिल उखाड़ कर नीचे रखा हुआ है। उन्होंने देखा कि गोदरेज टूटा हुआ है और उसमें रखे गए सभी जेवरात और नगदी गायब है।

तोड़ी गए खिड़की के नीचे चोरों ने जेवरात का डिब्बा तोड़कर फेंक दिया गया था। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने पड़ोस के लोगों को सूचना दी। इसके बाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस करीब छह घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। नगर थानाध्यक्ष एसबी शरण ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।