Move to Jagran APP

दीपावली पर जली दीपों की श्रृंखला

औरंगाबाद । ज्योति पर्व दीपावली बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। बच्चों ने उत्स

By Edited By: Published: Thu, 12 Nov 2015 04:54 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2015 04:54 PM (IST)
दीपावली पर जली दीपों की श्रृंखला

औरंगाबाद । ज्योति पर्व दीपावली बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। बच्चों ने उत्साह के साथ पटाखा छोड़ दिवाली मनायी। दिवाली को लेकर बाजार में पूरे दिन चहल-पहल रही। शाम होते ही पैदल चलना मुश्किल हो गया। दिवाली से संबंधित सामान खरीदने को लेकर भीड़ रही। नागरिक अपने घर के बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे थे। महंगाई का असर बाजार में दिखा। दिवाली से संबंधित सामान महंगा रहा। घी से लेकर बाती तक के दाम अधिक रहे। बच्चों ने अनार बम एवं फूलझरी का आनंद लिया। मोदी बम के प्रति बच्चे उत्साहित दिखे। शाम होते ही घरों में कुल देवता एवं मां लक्ष्मी की पूजा की गई। लक्ष्मी की पूजा के बाद लोगों ने घर के बाहर दीप जलाया। मां से पूरे परिवार को अंधकार से प्रकाश में ले जाने का आग्रह किया। हिंसा, आतंक, क्रोध और ईष्र्या को त्यागने का संकल्प लिया। शहर में पुलिस सक्रिय रही। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में देर रात पूजा का सिलसिला चलता रहा। नगर थानाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह स्वयं गश्ती करते दिखे। उन्होंने देर रात विभिन्न जगहों पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी की उपस्थिति को देखा। शहर दुधिया में नहाता दिखा। घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सजाया गया था। मदनपुर में दीपावली पर उत्साह रहा। शाम होते ही गांवों में दीप जले और बच्चों ने पटाखा छोड़ा। शांतिपूर्ण माहौल में दीपावली संपन्न हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.