पुलिस ने शराबी को भेजा जेल
थाना के नोनिया गांव के रवींद्र भुइयां को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। वह कामता भुइयां का पुत्र बताया जाता है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 05:57 PM (IST)
थाना के नोनिया गांव के रवींद्र भुइयां को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। वह कामता भुइयां का पुत्र बताया जाता है। जानकारी के अनुसार रवींद्र शराब पीकर गांव में हंगामा कर रहा था। सूचना पर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक जयकुमार प्रसाद पहुंचे और उसे पकड़कर थाना लाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराया तो चिकित्सक ने शराब पीने की पुष्टि की। मामले में नई शराब नीति के तहत रवींद्र भुइयां को अभियुक्त बनाया गया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें