उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ प्रचार रथ
सांसद सुशील कुमार सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने यूपी चुनाव में प्रचार के लिए तीन महिला कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिता सिंह के नेतृत्व में आइटी सोशल मीडिया प्रभारी गुड़िया सिंह प्रवक्ता सुमन अग्रवाल महामंत्री उषा सिंह को उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में पार्टी के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार करने के लिए रवाना हुईं। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में महिलाएं सशक्त हुई हैं।