छात्र राजद नेताओं ने प्राचार्य से की मुलाकात
दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर के प्राचार्य मो. शमशुल इस्लाम से छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में छात्रों का एक दल मिला। स्थाई
दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर के प्राचार्य मो. शमशुल इस्लाम से छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में छात्रों का एक दल मिला। स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए कहा कि अब इस कॉलेज में नया रूप देखने को मिलेगा। एक बहुत ही तेज, योग्य और अच्छी सोच रखने वाले प्राचार्य का पदस्थापान हुआ है। छात्र नेताओं ने कहा कि प्राचार्य चाहते हैं कि इस कॉलेज की अपनी एक अलग पहचान बने। सभी कार्य पारदर्शी एवं ईमानदारी से हो। नेताओं ने छात्रों से अपील करते हुए कहा है कि कॉलेज में किसी को अवैध पैसा नहीं दें। अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए कॉलेज भेजें। नेताओं ने प्राचार्य को आश्वस्त करते हुए कहा कि कॉलेज के विकास के लिए वे लोग हमेशा सहयोग करते रहेंगे। कहा गया कि दाउदनगर कॉलेज के विकास को एक नया आयाम देना है कॉलेज प्रशासन एवं अभिभावकों के बीच महीने में एक बैठक आयोजित की जाएगी। दाउदनगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष लोकनाथ कुमार, छात्र नेता फैजान गजाली उपस्थित रहे।