दिहाड़ी सफाई मजदूरों की हड़ताल खत्म
औरंगाबाद । एनजीओ के माध्यम से शहर की सफाई कार्य कर रहे दिहाड़ी सफाई कर्मियों की ह
औरंगाबाद । एनजीओ के माध्यम से शहर की सफाई कार्य कर रहे दिहाड़ी सफाई कर्मियों की हड़ताल आखिरकार मंगलवार को समाप्त हो गई। हड़ताल आठ दिनों तक चलेगा। मंगलवार को तरक्की एनजीओ के सचिव मिनहाजुल एकराम फरोग नप कार्यालय परिसर पहुंचा। उन्होंने हड़ताली मजदूरों से वार्तालाप किया। जिसके बाद हड़ताली मजदूरों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। एनजीओ प्रतिनिधि एवं हड़ताली मजदूरों के बीच वार्ता कराने में नप के सशक्त स्थाई समिति सदस्य तारिक अनवर ने भी भूमिका निभाई। एनजीओ सचिव ने बताया कि सभी हड़ताली दैनिक सफाई मजदूरों की समस्या को उन्होंने गंभीरतापूर्वक लिया है। अप्रैल महीने में सरकार का पत्र जब आएगा तो उसके आलोक में उनकी मजदूरी बढ़ाई जाएगी। इस वार्ता से सभी मजदूर सहमत हैं और उन लोगों ने सर्वसम्मति से अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया है। बुधवार से वे लोग काम पर लौट आएंगे। विदित हो कि मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर नप के दैनिक सफाई मजदूर आठ दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। ये सभी तरक्की एनजीओ के माध्यम से शहर का सफाई कार्य करते है।