यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ससुराल आया था जवान, पत्नी के प्रेमी ने शराब पिलाकर पहुंचा दिया हवालात, जानिए
बिहार के औरंगाबाद में नशे की हालत में एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। वह अपनी पत्नी पर किसी ...और पढ़ें

औरंगाबाद [जेएनएन]। एक युवक अपनी पत्नी के पास ससुराल आया था। ससुराल मे पत्नी का किसी और के साथ चक्कर चल रहा था और दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। पत्नी के प्रेमी को युवक का ससुराल आना नागवार गुजरा और उसने साजिश के तहत युवक को शराब पिला दी और उसे हवालात पहुंचा दिया। यह मामला है बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर का।
सीमा सुरक्षा बल के जवान धर्मेंद्र कुमार को दाउदनगर थाना परिसर से नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार की रात वह थाना परिसर में नशे की हालत में पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए गाली गलौज कर रहा था।
प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष कुमार साहू ने बताया कि उसे ब्रेथलाइजर लगा कर जांच की गई। नशे में होने की पुष्टि हुई है। वह औरंगाबाद के वार्ड संख्या आठ स्थित श्रीकृष्ण नगर का निवासी बताया जाता है। ससुराल दाउदनगर पुरानी शहर है। वह गया के कोंच में प्रतिनियुक्त है।
बताया गया कि वह अपने ससुराल आया हुआ था। अपनी पत्नी पर किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध रखने का आरोप लगाता है। पुलिस के अनुसार वह थाना परिसर में अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए गाली गलौज कर रहा था जिस कारण उसे गिरफ्तार किया गया।
दूसरी तरफ आरोपी की मानें तो कहानी में गजब का रोमांच है। जो सभ्य समाज को गंवारा नहीं हो सकता है। बताया गया कि कथित तौर पर अपने रिश्ते के एक भाई से उसकी पत्नी के नाजायज संबंध है, जिस कारण बराबर विवाद बना रहता है।
इस बार जब वह ससुराल आया तो उसी लड़के ने शराब पिला कर फंसा दिया और स्थिति ऐसी बनी कि हवालात जाना पड़ा। धर्मेंद्र की यह दूसरी पत्नी है। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
