Move to Jagran APP

उच्च विद्यालय रिसियप में स्मार्ट क्लास शुरू

शिक्षा में आधुनिक तौर तरीके अपनाये जाने से अध्ययन अध्यापन में क्रांतिकारी बदलाव आने का संकेत हैं। उन्नयन का अर्थ होता है उन्नति की ओर ले जाने वाला।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 07:36 PM (IST)
उच्च विद्यालय रिसियप में स्मार्ट क्लास शुरू

औरंगाबाद। शिक्षा में आधुनिक तौर तरीके अपनाये जाने से अध्ययन अध्यापन में क्रांतिकारी बदलाव आने का संकेत हैं। उन्नयन का अर्थ होता है उन्नति की ओर ले जाने वाला। यह स्पष्ट है कि विद्यालयों में उन्नयन बिहार कार्य योजना के द्वारा स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई है। इससे बच्चों में छिपी प्रतिभा बाहर आएगी। उपरोक्त बातें रिसियप पंचायत की मुखिया रेखा यादव ने स्मार्ट क्लास के उद्घाटन सत्र में कही। कहा कि कंप्यूटर युग में हर कार्य इसी के जरिए हो रहा है। देश को डिजिटल इंडिया बनाए जाने की कवायद शुरू है ऐसे में शिक्षा का विकास और शिक्षण सामग्रियों को उन्नत बनाकर बच्चों को शिक्षा के नये आयामों से जोड़ना सुखद अनुभूति प्रदर्शित करता है। उद्घाटन के मौके पर प्रधानाध्यापक व्रज विजय सिंह मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक ने कहा कि स्मार्ट क्लास की व्यवस्था से बच्चों में शिक्षण के प्रति एक नया उत्साह कायम होगा। स्मार्ट बोर्ड लगते देख विद्यालय के बच्चे खुशी से झूम रहे थे। बताया कि स्मार्ट क्लास के जरिए पम्मी कुमारी हिदी विषय को पढ़ाएंगे। जागृति सिंह विज्ञान, भगवंत प्रसाद संस्कृत, किरण कुमारी सामान्य विज्ञान, विजय कुमार गणित तथा विकास कुमार सिंह अंग्रेजी विषय को पढ़ाएंगे। प्रधानाध्यापक ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि मुखिया रेखा यादव ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि अब बच्चों में प्रतिभा विकास की जिम्मेदारी आप पर है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.